सुबह की पहली रोशनी

 


सुबह की पहली रोशनी
यह याद दिलाती है कि चलो अब उठना है,
अपने बिस्तर और रात को अलविदा कहना है।

सुबह की पहली रोशनी
हमें हिम्मत देती है आलस को हराने के लिए,
और कृतार्थ आदतों को अपनाने के लिए।

सुबह की पहली रोशनी
है दुनिया के सबसे बड़े शिक्षक का बुलावा,
आओ तुम्हें सफल बनाऊ।

सुबह की पहली रोशनी
हमसे कहती हैं, भुला दो बीता कल
आओ एक नया और सुंदर कल बनाएं।

 - Haripriya R. Kulkarni    



वक्त का चक्र है बड़ा जादुई




वक्त का चक्र है बड़ा जादुई,
जो कपड़े पहले पसंद नहीं आते थे
वो जब पसंद आए तो छोटे पद गए,
जो चद्दर पहले बहुत बड़ी लगती थी
अब उससे पैर बाहर निकलने लगते है।

वक्त का चक्र है बड़ा जादुई,
जिस टाइमटेबल को देखकर पहले गुस्सा आता था,
अब उससे पुरानी यादें ताज़ा होती है,
वो नन्हें हाथ जो कभी पेंसिल भी नही पकड़ पाते थे,
अब पैन नहीं छोड़ पाते।

वक्त का चक्र है बड़ा जादुई,
वो माँ की दी हुई चाय पीना भूल जाते थे,
पर अब १० रुपए की चाय पीना नहीं भूलते,
पापा की डांट से बचने के लिए माँ के पास छिप जाते थे,
अब बॉस की डांट से बचने के लिए काम करते है। 

                                                                                            - Haripriya R. Kulkarni